BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन अधिकार पट्टे की मांग को लेकर सैकड़ों आदिवासी पहुंचे विधायक कार्यालय... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 1, 2021

वन अधिकार पट्टे की मांग को लेकर सैकड़ों आदिवासी पहुंचे विधायक कार्यालय...





रेवांचल टाईम्स - विधायक ने अधिकारियों की मंशा पर उठाए सवाल ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वन अधिकार पट्टा एवं राजस्व प्रकरणों में राजस्व के मामलों फौती  नामांतरण सहित कई मांगों को लेकर आज ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के  आधा दर्जन  ग्राम पंचायत जगमल, कुम्हिया, समान, जनकपुर, सथनी,  गावों के  आदिवासी विधायक कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने विधायक के सामने अपने वनाधिकार पट्टे की मांग की  आदिवासियों ने तहसीलदार एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों पर गलत तरीके से जमीन से बेदखल करने की शिकायत की इसके साथ ही बहुत सारे राजस्व के मामले फौती नामांतरण , सीमांकन सहित कई अन्य मामले जिनका निपटारा कराने की प्रमुख मांगी जगमल  के निवासी छोटेलाल कोल  ने बताया कि हम लोग अपने गांव में 1998 से काबिज हैं  लेकिन तहसीलदार द्वारा 2005 से काबिज दिखाया गया है जिससे हम लोग वन अधिकार पट्टा से वंचित हो गए और हमारे छोटे-छोटे बच्चे अब कहां जाएं हमारा घर गिरा दिया गया जिस जमीन पर हम 20 सालों से रह रहे हैं  अचानक हमारा घर गिरा दिया गया जबकि सरकार यह कहती है कि जल जंगल जमीन पर पहला हक आदिवासियों का होगा जो वहां रहते लेकिन मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत अधिकारी काम कर रहे हैं उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग के निर्देशानुसार कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा सही तहसीलों में भू अभिलेख शुद्धिकरण अभियान प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर के राजस्व के मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए लेकिन राजस्व के कर्मचारी शासन की मंशा के विपरीत काम करने के आरोप विधायक ब्योहारी द्वारा लगाए गए और उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी कर्मचारी जनता के काम में हीला हवाली करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा मौके पर ही उन्होंने एसडीएम ब्यौहारी को आए हुए समस्त आदिवासियों के समस्याओं का निराकरण ब्यक्तिश : करने के निर्देश दिए विधायक ने आए हुए समस्त ग्रामीणों अन्य  मांगों  को भी  ध्यान से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी फोन पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment